मदुरै एयरपोर्ट पर विमान की विंडशील्ड टूटने से हड़कंप, पायलट ने सुरक्षित उतारा प्लेन

by Manu
हिसार फ्लाइट

मदुरै, 11 अक्तूबर 2025: तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट पर शनिवार को एक प्राइवेट एयरलाइन का विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। उड़ान भरते ही विमान की विंडशील्ड अचानक चटक गई। पायलट की फुर्ती और सूझबूझ ने 76 यात्रियों की जान बचा ली है। लैंडिंग से ठीक पहले पायलट की नजर सामने के शीशे पर पड़ी, जो टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया।

सूचना मिलते ही ATC ने फौरन सक्रियता दिखाई और सभी जरूरी इंतजाम किए। विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतार लिया गया, और यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सकुशल हैं। विमान लैंड होने के बाद यात्रियों की जान में जान आई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान मदुरै से ही उड़ान भर रहा था, और इसमें 76 लोग सवार थे। प्लेन उतरने के बाद टेक्निकल टीम ने जांच की, विंडशील्ड बदल दी गई। हालांकि, विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है। अभी तक विंडशील्ड टूटने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी देखे: फ्लाइट में कैंसर पीड़ित युवक की मौत, रायपुर में इंडिगो विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग 

You may also like