चंडीगढ़, 08 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे हाल की विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। इस बीच, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बाढ़ ने पंजाब को अभूतपूर्व नुकसान पहुंचाया है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
मंत्री गोयल ने बताया कि बाढ़ के कारण लगभग 4 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं, बांध टूटने से भारी तबाही मची, सड़कों का नामो-निशान मिट गया और करीब 3,300 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। उन्होंने अनुमान लगाया कि पंजाब को इस आपदा से 20 से 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि केंद्र सरकार पंजाब के 60 हजार करोड़ रुपये के बकाया फंड को तुरंत जारी करे, ताकि राहत कार्यों और रुके हुए विकास परियोजनाओं को गति दी जा सके।
बरिंदर गोयल ने केंद्र पर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि फंड रोककर रखे गए हैं।
ये भी देखे: पंजाब में पीएम मोदी 9 सितंबर को कर सकते हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत पैकेज की उम्मीद