धर्मशाला, 02 सितंबर 2025: तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा मंगलवार, 2 सितंबर को करीब डेढ़ महीने के लेह-लद्दाख प्रवास और पांच दिन दिल्ली में रुकने के बाद धर्मशाला स्थित अपने स्थायी निवास पर लौट आए। गग्गल के कांगड़ा हवाई अड्डे पर तिब्बती समुदाय सहित अन्य समुदायों के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
लद्दाख प्रवास के दौरान दलाई लामा ने लेह और जांस्कर में प्रवचन दिए, जिनमें 50,000 से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने लद्दाख की जनता को पत्र लिखकर उनके आतिथ्य और आत्मीयता के लिए आभार जताया। अपने संदेश में उन्होंने लद्दाख की आर्थिक और शैक्षिक प्रगति की सराहना की और वहां के लोगों की आध्यात्मिक आस्था को प्रेरणादायक बताया। दलाई लामा ने आशा जताई कि लद्दाख भविष्य में भी शांति, शिक्षा और विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।
ये भी पढ़े: अगले दलाई लामा स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश से होगा न कि चीन से- अरुणाचल सीएम पेमा खांडू