मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीपीएल चयन प्रक्रिया को और समावेशी बनाने के लिए उठाया कदम

by Manu
सुक्खू

मंडी, 13 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन की प्रक्रिया को और व्यापक करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए बीपीएल चयन का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

लोगों से मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने कुछ खास श्रेणियों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए कहा है। इनमें 27 साल तक की उम्र के अनाथ बच्चे, वे परिवार जिनकी मुखिया महिला हो और परिवार में 25 से 59 साल की उम्र का कोई वयस्क न हो, शामिल हैं। इसके अलावा, 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता, डायलिसिस, हेपेटाइटिस-बी, एचआईवी (एड्स) जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग, या दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने वाले व्यक्ति भी अब बीपीएल श्रेणी में आएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर परिवार के किसी भी सदस्य को गंभीर बीमारी हो, तो उसे भी इस श्रेणी में शामिल किया जाए। साथ ही, जिन परिवारों को केंद्र या राज्य सरकार की आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है, उन्हें भी बीपीएल सूची में जगह दी जाएगी।

ये भी देखे: विपक्ष के आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र के खिलाफ- सुखविंदर सिंह सुक्खू

You may also like