बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: बस पर पेड़ गिरने से पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

by Manu
सीएम योगी

बाराबंकी, 08 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज की एक अनुबंधित बस पर विशालकाय पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर होने से यह हादसा हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।”

सीएम योगी ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

ये भी देखे: गोंडा में दर्दनाक हादसा: पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौत

You may also like