वाराणसी,30 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्लास्टिक और पर्यावरण को लेकर बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राज्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन ने औरंगाबाद स्थित एक दुकान पर छापेमारी की और 30 बोरी प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की। आरोपी दुकानदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
वाराणसी नगर निगम ने पर्यावरण और मानव शरीर पर प्लास्टिक के अनेक हानिकारक प्रभाव को देखते हुए ये अभियान शुरू किया है। इसके तहत जनपद के अलग-अलग विभाग द्वारा प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने हेतु अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। निगम द्वारा सख्ती से प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए ये कार्रवाई की गई है।
छापेमारी में 30 बोरी प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
बताया जा रहा है की, वाराणसी नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें औरंगाबाद स्थित एक दुकान से करीब 30 बोरी प्लास्टिक जब्त किया गया, जिसका कुल वजन 750 किलो रहा। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे प्लास्टिक को जब्त कर लिया।
प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किए जाने पर व्यापारी पर 50,000 रुपया जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं अन्य क्षेत्र में भी प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जागरूकता संदेश दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वो प्लास्टिक का उपयोग न करें।
काशी विश्वनाथ मंदिर में भी प्लास्टिक के उपयोग पर रोक
वाराणसी शहर के साथ यहाँ के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने भी प्लास्टिक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसमें 10 अगस्त से कोई भी श्रद्धालु प्लास्टिक वाले वस्तु के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
यह भी पढ़ें: यूपी के नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चा तेज, इन अधिकारियों के नाम सबसे आगे