लखनऊ,28 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए लगभग 60 से ज्यादा फरियादियों की परेशानियाँ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना ही सरकार की प्राथमिकता है। ‘जनता दर्शन’ में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, कब्जा, रोजगार, परिवार आदि से जुड़े मामले आए, जिस पर प्रार्थनापत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिया।
जनता की समस्या सुनते हुए योगी ने अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा-पुचकारा व चॉकलेट-टॉफी दी और उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें: UP News: मथुरा में जातीय-सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश