ऑपरेशन महादेव: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले में शामिल 2 आतंकी को मार गिराया

by Manu
NIA Report on Pahalgam

श्रीनगर, 28 जुलाई 2025: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। ठीक तीन महीने पहले पहलगाम में 26 मासूमों की बेरहमी से हत्या करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत श्रीनगर के हरवान इलाके में दाचीगाम नेशनल पार्क और लिदवास क्षेत्र में चलाए गए अभियान में तीन पाकिस्तानी आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। इनके नाम सुलेमान, यासिर और अली है। इनमें से सुलेमान और यासिर का पहलगाम हमले से सीधा संबंध था।

आतंकियों के पास से एक यूएस-निर्मित एम4 कार्बाइन, दो एके-47 राइफल्स, 17 ग्रेनेड और अन्य सामग्री मिली है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इन आतंकियों को घने जंगलों में घेरकर मार गिराया गया। ऑपरेशन महादेव खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। आपको बता दे कि इसमें संदिग्ध संचार इंटरसेप्ट किए गए थे।

ये भी देखे: BREAKING: अमरनाथ यात्रा के बीच श्रीनगर में मुठभेड़, सेना ने चलाया ऑपरेशन महादेव

You may also like