अमृतसर, 28 जुलाई 2025: BSF के सतर्क जवानों ने अमृतसर और तरनतारन जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किए। इन ड्रोनों के जरिए तस्कर हेरोइन और हथियार भारत में भेजने की कोशिश कर रहे थे।
अमृतसर के पुलमोरन गांव के पास BSF ने संदिग्ध गतिविधियों को भांपकर तुरंत तलाशी शुरू की। इस दौरान तीन डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किए गए, जिनसे 1.150 किलोग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल मिली। सभी ड्रोन को निष्क्रिय कर जब्त कर लिया गया।
वहीं, BSF और पंजाब पुलिस ने मिलकर तरनतारन के डल गांव में एक संयुक्त अभियान चलाया। खुफिया जानकारी के आधार पर वहां एक डीजेआई एयर 3 ड्रोन खेत में छिपा मिला। इस कार्रवाई ने तस्करों की एक और साजिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ की इस मुस्तैदी से सीमा पर तस्करी की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।
ये भी देखे: Amritsar News: BSF ने अमृतसर में दो पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन किए जब्त