IND vs ENG Test Series: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पहले ही 1-2 से पीछे चल रही टीम को चोटों ने परेशान कर दिया है। ऋषभ पंत, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि कौन सा खिलाड़ी चौथे टेस्ट से बाहर है और कौन पूरी सीरीज से। साथ ही, नया स्क्वॉड भी जारी किया गया है।
बीसीसीआई के मुताबिक, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी बचे दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। वह भारत लौटेंगे और टीम उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रही है। वहीं, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में ट्रेनिंग के दौरान नेट्स में गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
टीम में नया चेहरा अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है, जो मैनचेस्टर में स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट 23 जुलाई 2025 से शुरू होगा।
IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।
ये भी देखे: IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक