बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए

by Manu
बिक्रम मजीठिया

मोहाली, 26 जून 2025: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गुरुवार (26 जून) को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली जिला अदालत में पेश किया। विजिलेंस ब्यूरो के वकील ने दलील दी कि मजीठिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि मजीठिया की कंपनियों की गहन जांच जरूरी है, जिसके लिए उन्हें मोहाली से बाहर भी ले जाना पड़ सकता है।

बिक्रम मजीठिया के वकील  की दलील

दूसरी ओर, मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने अदालत में तर्क दिया कि यह मामला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और इसे “झूठा” करार दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि विजिलेंस ब्यूरो जिस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की 2021 ड्रग केस से जुड़ी रिपोर्ट का हवाला दे रही है, उसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

2 जुलाई को दुबारा होगी मामले की सुनवाई

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मजीठिया को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। विजिलेंस ब्यूरो अब उन्हें 2 जुलाई 2025 को दोबारा अदालत में पेश करेगा। इस मामले में विजिलेंस का दावा है कि मजीठिया ने 2007 से 2012 के बीच 540 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय से अधिक है और ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी हो सकती है।

ये भी देखे: BIG NEWS: अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस की रेड

You may also like