UP News: सड़क दुर्घटना में घायल हुए विधायक से मिलने अस्पताल पहुँचे सीएम योगी

by Nishi_kashyap
सीएम योगी

गोरखपुर, 25 जून 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुँचे और साथ ही उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

आपको बतादें की गोरखपुर कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लखनऊ के केके अस्पताल में उनका ईलाज किया जा रहा है।

बुधवार को यूपी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुँचे। इस दौरान सीएम योगी ने विधायक को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया और उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़े: UP News: हर ATM से निकलेंगे ₹100 और ₹200 के नोट, RBI ने लिया बड़ा फ़ैसला

You may also like