पटियाला: सीएम भगवंत मान की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से हुई मौत

by Manu
शाजिया निसार

पटियाला, 03 जून 2025: पटियाला के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स में मंगलवार, 3 जून 2025 को एक दुखद घटना में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) मनप्रीत सिंह (41) की सरकारी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो दो बेटियों का पिता था और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में डेपुटेशन पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार, मनप्रीत ने छुट्टी लेकर घर जाने की बात कही थी। वह अपने क्वार्टर में पहुंचा, जहां गोली चलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या थी या गोली किसी अन्य कारण से चली। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आएगी।

इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

ये भी देखे: पटियाला पुलिस ने 3 ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 15 KG अफीम और 2 लाख कैश जब्त

You may also like