चंडीगढ़, 29 मई 2025: भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 29 मई 2025 को प्रस्तावित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल “ऑपरेशन शील्ड” को चंडीगढ़ में प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। इस अभ्यास के तहत चंडीगढ़ के किशनगढ़ और आईटी पार्क क्षेत्रों में रात 8:00 से 8:10 बजे तक ब्लैकआउट और सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर में ड्रोन हमले जैसी नकली आपात स्थिति का अभ्यास होना था। इसमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना, मेडिकल टीमों की तैनाती, और रक्त की व्यवस्था जैसे कदम शामिल थे।
चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, भारत सरकार के निर्देशानुसार, नागरिक सुरक्षा अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’, जो 29 मई को होने वाला था, प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा, गुरुवार को न तो ब्लैकआउट होगा और न ही कोई मॉक ड्रिल। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान से सटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों जैसे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, और चंडीगढ़ में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए की गई थी। इसमें हवाई हमले, ड्रोन हमले, और मिसाइल हमले जैसे युद्धकालीन हालात का अनुकरण शामिल था। हालांकि, चंडीगढ़ के अलावा गुजरात, राजस्थान, और जम्मू-कश्मीर में भी इसे प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया है, जबकि पंजाब ने इस ड्रिल को 3 जून 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया है। हरियाणा में भी यह ड्रिल स्थगित कर दी गई है।
ये भी देखे: पंजाब मॉक ड्रिल: जाने किस शहर में कब बजेगा सायरन? सरकार की लोगों से अपील