विश्व अस्थमा दिवस 2025: जाने अस्थमा को कैसे पहचानें, और अस्थमा होने पर क्या करे और क्या नहीं?

by Manu
विश्व अस्थमा दिवस

World Asthma Day 2025: विश्व अस्थमा दिवस हर वर्ष 6 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए जीवन बहुत कठिन हो जाता है। यदि सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह घातक भी हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अस्थमा के दौरे में क्या करना चाहिए और कैसे अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है।

कैसे पहचानें अस्थमा ?

1. सांस लेने में दिक्क्त होना

2. सीने में दर्द या जकड़न होना

3. तेजी से सांस लेना

4. सुबह और शाम को बार-बार खांसी आना या बहुत तेज खांसी होना

5. बोलते समय रुक जाना या शब्द पूरा न बोल पाना

 दौरा पड़ने पर हमे क्या करना चाहिए?

1. सबसे पहली चीज शांत रहें और घबराएं नहीं घबराने से सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।

2. दूसरी बात इन्हेलर का प्रयोग करें, यदि रोगी के पास इन्हेलर है, तो उसे तुरंत 1-2 बार प्रयोग करें।

3. सीधे बैठने का प्रयास करें, रोगी को कुर्सी या फर्श पर सीधा बैठाएं। सोते समय सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

अस्थमा का दौरा पड़ने पर क्या नहीं करे ?

1. कुछ भी खाने या पीने के लिए मजबूर न करें।

2. कोई भी घरेलू उपचार पर भरोसा न करें.

3. डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं लें और अपने इन्हेलर का उचित उपयोग करना सीखें।

4. यदि आपको सर्दी-खांसी हो तो विशेष ध्यान रखेंने की जरूरत है।

विश्व अस्थमा दिवस पर जरूरी बाते..

एक बात आपको हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए अस्थमा का मतलब मौत नहीं है, लेकिन लापरवाही खतरनाक हो सकती है!

आपको बता दे कि सही दवाओं और जीवनशैली से अस्थमा को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन जब हमला होता है तो कुछ क्षण ही मायने रखते हैं। यदि आप सही समय पर सही कदम उठाएं तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती है। तो इस विश्व अस्थमा दिवस पर एक बात ठान ले कि जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

ये भी देखे: World Cancer Day : कैंसर से बचाव के लिए आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करें

You may also like