भारतीय नौसेना ने अरब सागर में किया बड़े पैमाने पर युद्ध अभ्यास

by Manu
भारतीय नौसेना युद्ध अभ्यास

India Pakistan Tension: पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर युद्ध अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास में पश्चिमी नौसेना कमान के नेतृत्व में पिछले तीन-चार दिनों से विध्वंसक, फ्रिगेट, और अन्य युद्धपोत हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही, नौसेना के विमानों और युद्धपोतों से उड़ाए गए हेलिकॉप्टर समुद्री सीमा पर कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

पश्चिमी नौसेना कमान के सूत्रों ने बताया कि यह अभ्यास न केवल अरब सागर में, बल्कि पूर्वी नौसेना कमान के तहत बंगाल की खाड़ी में भी चल रहा है। हाल ही में स्वदेशी विध्वंसक जहाज ‘आईएनएस सूरत’ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) का सफल परीक्षण किया, जिसने भारतीय नौसेना की ताकत को और प्रदर्शित किया। यह परीक्षण इतनी तेजी से हुआ कि पाकिस्तानी नौसेना को प्रतिक्रिया देने का मौका तक नहीं मिला।

भारतीय नौसेना की ताकत पाकिस्तानी नौसेना से कई गुना अधिक है। जहां पाकिस्तान अपनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों के लिए विदेशों पर निर्भर है, वहीं भारत ने युद्धपोत, पनडुब्बियां, मिसाइलें और लड़ाकू विमान बनाने में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। हाल के वर्षों में भारत ने 60 से अधिक युद्धपोत और छह पनडुब्बियां स्वदेशी रूप से बनाई हैं, जबकि 40 और जहाज निर्माणाधीन हैं। इसके उलट, पाकिस्तान की नौसेना के पास 20 पुराने युद्धपोत और कुछ चीनी निर्मित फ्रिगेट हैं, जिनमें से कई तकनीकी रूप से सीमित हैं।

ये भी देखे: फ्रांस से 26 राफेल खरीदेगा भारत, भारतीय नौसेना के लिए किया गया सौदा

You may also like