पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जब पर्यटक आतंकवादियों द्वारा चलाई जा रही गोलियों से बचने के लिए जगह तलाश रहे थे। तो एक टट्टू चालक ने साहस का परिचय दिया – उसने एक आतंकवादी के हाथ से राइफल छीनने की कोशिश की।
सैयद आदिल हुसैन शाह जो पर्यटकों को कार पार्किंग से पहलगाम के बैसरन मैदान तक घोड़े पर ले जा रहे थे। जहाँ केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता था, एक आतंकवादी से लड़ने के प्रयास में मारे गए है।आतंकवादियों ने कथित तौर पर अपने लक्ष्य का चयन उनसे उनका धर्म पूछने और उन्हें एक इस्लामी आयत सुनाने के बाद किया और 26 लोगों की हत्या कर दी जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे।
शाह के परिवार ने उनके लिए न्याय की मांग की जबकि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बताया था। परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चों को छोड़ गया।
उसके पिता सैयद हैदर शाह ने एएनआई को बताया मेरा बेटा कल काम करने के लिए पहलगाम गया था और दोपहर करीब 3 बजे हमें हमले के बारे में पता चला था। हमने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। बाद में शाम 4.40 बजे उसका फोन चालू हुआ लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया था। हम पुलिस स्टेशन पहुंचे और तब हमें पता चला कि वह हमले में घायल हो गया है। जो भी जिम्मेदार है उसे परिणाम भुगतने होंगे।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: नवविवाहित जोड़े की दुखद कहानी!