खालसा कालेज पटियाला की तरफ से नारीवाद विषय पर गेस्ट लैक्चर का आयोजन

by TheUnmuteHindi
खालसा कालेज पटियाला की तरफ से नारीवाद विषय पर गेस्ट लैक्चर का आयोजन

पटियाला, 16 अप्रैल : खालसा कालेज पटियाला के पोस्ट ग्रैजुएट अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं विभाग ने आज हरस्टोरी टू अवरस्टोरी समकालीन संदर्भ में नारीवाद विषय पर एक प्रभावशाली गेस्ट लैक्चर का आयोजन किया। इस समागम की मुख्य प्रवक्ता डा. गोरी हांडा, एसोसिएट प्रोफैसर, अंग्रेजी विभाग, माता गुजरी कालेज, श्री फतेहगढ़ साहिब थे।
विभाग की प्रमुख डा. जसप्रीत कौर ने डा. हांडा का स्वागत करते उनकी आमद के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्हों ने अकादमिक क्षेत्र में ऐसे संवादों की महत्ता पर जोर दिया और विभाग की वचनबद्धता को उजागर किया, जो विद्यार्थियों को सामाजिक और चर्चा करने और सवाल उठाने और विश्वव्यापी बौद्धिक परंपराओं के साथ जुडऩे के लिए मंच प्रदान करता है।
डा. हांडा ने अपना भाषण सिमोन द बोवोइर के कथन, औरत जन्म नहीं लेती, बल्कि बनती है, के साथ शुरू किया। फ्राइड और लाकांं के मनोविश्लेषन सिद्धांतों का प्रयोग करते, उन्होंने भाषा और विचारधाराओं द्वारा लिंग पहचानों के निर्माण पर चर्चा की। लूस इरीगरे की पुरुष- केंद्रित विचारधारा की आलोचना का हवाला देते, उन्होंंने पश्चिमी चिंतन में औरतों की हाशीए पर स्थिति को रौशन किया। उन्होंने नारीवाद की शुरुआती लहरों से लेकर वर्तमान चौथी लहर तक की यात्रा पर विचार किया, जो समावेशकता, अंत्र- संबंधता और डिजिटल सक्रियता पर केंद्रित है।

 

You may also like