विनेश फोगाट ने 4 करोड़ कैश और प्लॉट दोनों विकल्प चुना, अब असमंजस में हरियाणा सरकार

by Manu
विनेश फोगाट

चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2025: कुछ दिन पहले कैबिनेट बैठक में हरियाणा सरकार ने पहलवान से विधायक बनी विनेश फोगाट को अपनी खेल नीति के तहत तीन विकल्प दिए थे। जिसमें 4 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ‘ग्रुप ए’ की नौकरी या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के तहत प्लॉट आवंटन की पेशकश करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस की टिकट पर जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली विनेश फोगाट ने विकल्प मिलने के करीब दो सप्ताह बाद हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है।

विनेश फोगाट ने कैश और प्लॉट दोनों लेने की बात कही

जुलाना विधायक विनेश फौगाट ने अब सरकार से प्लॉट के साथ 4 करोड़ रुपए की मांग की है। ओलंपिक से बाहर होने के बाद राज्य सरकार ने घोषणा की कि वह उन्हें रजत पदक विजेता का दर्जा देगी। इससे पहले आई खबरों में बताया गया था कि पूर्व पहलवान ने नकद विकल्प चुना है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, विनेश फोगाट की मांग से हरियाणा खेल विभाग दुविधा में है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनसे एक विकल्प चुनने को कहा गया था, लेकिन विनेश ने दो विकल्प चुने हैं। विधायक होने के नाते उनके सरकारी नौकरी में चयनित होने की कोई संभावना नहीं है।’

नायब सिंह सैनी ने किया था ऐलान

विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, ‘हरियाणा ही नहीं, पूरे देश को विनेश फोगाट पर गर्व है।’ उन्हें रजत पदक विजेता के सभी लाभ मिलेंगे।’ इसके कुछ घंटों बाद विनेश ने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, विनेश ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की और कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा और जुलाना सीट से 6 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की।

ये भी देखे: BREAKING: राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, आया जेल से बाहर

You may also like