धान का सीजन सिर पर : पावरकाम में चेयरमैन समेत अहम डायरेक्टरों की पोस्टें खाली
– 17 हजार मैगा वाट तक जाती है बिजली की मांग
– चेयरमैन सरां अपनी टीम के साथ पहले ही करते थे योजनाबंदी
– पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से तुरंत खाली पद भरने की मांग की
पटियाला, 11 मार्च : पंजाब में इस समय एक तरफ गर्मी की शुरुआत हो चुकी है दूसरी तरफ धान का सीजन शुरू हो चुका है परन्तु पंजाब राज्य बिजली निगम के पास इस खतरनाक स्थिति के साथ निपटने के लिए अभी भी कोई योजना नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण पावरकाम में चेयरमैन समेत अहम डायरेक्टरों की पोस्टें खाली हैं। पंजाब में गर्मी और धान के सीजन के दौरान बिजली की मांग 17 हजार मेगावाट से ऊपर पहुंच जाती है, जिस कारण इस लिए बहुत आला दर्जे की प्लानिंग की जरूरत होती है। अब तक पंजाब को पावरकाम हाल ही में सेवा मुक्त हुए चेयरमैन बलदेव सिंह सरां, मैंबर डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर ग्रेवाल और अन्य डायरेक्टरों और अन्य डायरैक्टर आला दर्जे की प्लानिंग करके पंजब में कभी भी बिजली की कमी नहीं आने देते था परन्तु अब यह टीम सेवा मुक्त हो चुकी है और पावरकम की अहम सीटें खाली हैं, जिस कारण पंजाब बड़े संकट में आ सकता है। पीएसईबी इंजीनियर एसोसीएशन ने इस मौके पंजाब के मुख्य मंत्री से अपील की है कि पावरकाम के चेयरमैन और ओर डायरेक्टरों की पोस्टें को बिना देरी से तुरंत भरा जाए नहीं तो पंजाब अंदर ऐसी स्थिति आ जायेगी, जिसको संभाला नहीं जा सकेगा।
चेयरमैन समेत अन्य कौन से पद हैं खाली
पावरकाम में इस समय चेयरमैन कम सीएमडी का पद खाली पड़ा है। इसके साथ साथ डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन, डायरैक्टर कमर्शियल, डायरैक्टर एचआर, डायरैक्टर टैकनिकल के साथ साथ बीबीएमबी में मैंबर पावर, पीएसईआरसी में मैंबर टैकनिकल, चीफ इलैकट्रिकल इंस्पेक्टर के पद भी खाली पड़े हैं। इस तरह कह लो एक तरह पावरकाम जो कि राज्य का सब से अहम विभाग है। इस मौके परमात्मा सहारे चल रहा है।
चार्जांे के साथ पावरकाम को नहीं चलाया जा सकता
इंजीनियर एसोसिएशन ने मुख्य मंत्री से अपील की है कि चार्जांे के साथ पावरकाम को सही ढंग के साथ चली चलाया जा सकता। नेताओं ने कहा कि इनमें से कई पोस्टें तो 6 महीने से खाली हैं और सीएमडी कम चेयरमैन का चार्ज भी पावर सैक्ट्री को दिया जा चुका है। एसोसिएशन ने मख्यमंत्री से मांग की है कि पीएसपीसीएल, पीएसटीसीएल, पीएसईआरसी, सीईआई में इन मुख्य पोस्टों को तुरंत भरने के निदे्रश दें। इसके अतिरिक्त बीबीएमबी में पंजाब कोटे के रैगलर मैंबर पावर की नियुक्ति भी करवाई जाए ताकि आगामी समय में गर्मी व धान के सीजन में पंजाब को बिजली की कोई घाट ना आए।
धान का सीजन सिर पर : पावरकाम में चेयरमैन समेत अहम डायरेक्टरों की पोस्टें खाली
17 हजार मैगा वाट तक जाती है बिजली की मांग
42