Punjab Government का फैसला: सभी डॉग ब्रीडर्स और पैट शॉप्स की होगी रजिस्ट्रेशन

by Manu
Punjab Government

चंडीगढ़, 22 फरवरी: Punjab Government: पंजाब सरकार ने जानवरों के प्रति मानवीय और संवेदनशील व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में अब सभी डॉग ब्रीडर्स, पैट शॉप्स और पशु कल्याण संस्थाओं को पंजाब पशु कल्याण बोर्ड के अधीन अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

यह फैसला पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां की अगुवाई में पंजाब पशु कल्याण बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक का आयोजन पशुधन परिसर, सेक्टर-68, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हुआ।

Punjab Government: मानवीय व्यवहार और जिम्मेदार ब्रीडिंग की ओर कदम

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, “डॉग ब्रीडर्स और पैट शॉप्स को जानवरों पर अत्याचार रोकने के लिए (डॉग ब्रीडिंग और मार्केटिंग) नियम 2016 के तहत रजिस्टर किया जाएगा।” इस कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य में जानवरों के प्रति गैर-संवेदनशील और अमानवीय व्यवहार को समाप्त करना और जिम्मेदार ब्रीडिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि इस कदम से ब्रीडर्स और पैट शॉप्स की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि वे जानवरों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने वाले मानकों का पालन करें। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जानवरों को उचित देखभाल मिले और उन्हें अमानवीय व्यवहार का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त, यह कुत्तों और बिल्लियों सहित पालतू जानवरों की मार्केटिंग में नैतिक प्रथाओं को भी बढ़ावा देगा।

जानवरों की भलाई को प्राथमिकता

पशुपालन मंत्री ने बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों से कहा कि वे पैट शॉप्स और ब्रीडर्स को जानवरों की उचित देखभाल और उनके भले के बारे में जागरूक करें। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूलों और कॉलेजों में जानवरों के अधिकारों और अमानवीय व्यवहार को रोकने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न पहलें की जाएं, जिसमें भाषणों का आयोजन भी शामिल हो।

बैठक में भाग लेने वाले अधिकारी

इस बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन राहुल भंडारी, निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी के अलावा श्री अमित चौहान, श्रीमती डॉ. सरबजीत कौर, प्रेम सिंह बाठ, सुरिंदर सिंह सिद्धू, रजिंदर लोठिया और नरिंदर घागों ने बोर्ड के सदस्यों के रूप में भाग लिया।

पंजाब सरकार द्वारा यह कदम राज्य में जानवरों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने और जिम्मेदार ब्रीडिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

ये भी देखे: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार किया

You may also like