अमेरिका द्वारा भारत भेजे प्रवासियों को लेकर संसद में छिड़ी बहस

यह विदेश नीति का मामला : ओम बिरला

by TheUnmuteHindi
अमेरिका द्वारा भारत भेजे प्रवासियों को लेकर संसद में छिड़ी बहस

अमेरिका द्वारा भारत भेजे प्रवासियों को लेकर संसद में छिड़ी बहस
यह विदेश नीति का मामला : ओम बिरला
नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा अपने सैन्य विमान में भारत भेजे गए भारतीय प्रवासियों को लेकर संसद में नई बहस छिड़ गई है। बता दें कि अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए 104 भारतीयों की वतन वापसी हो गई है। बुधवार को अमेरिकी सेना का विमान इन भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा। विपक्षी सांसदों की तरफ से इस मामले को लोकसभा में उठाया गया। हालांकि, स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह विदेश नीति का मामला है। विदेशी देश के भी अपने नियम और कानून होते हैं। आप दोपहर 12 बजे अपने मुद्दे उठा सकते हैं और प्रश्नकाल को सुचारू रूप से चलने दे सकते हैं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोक सभा में कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस सांसद गोगोई ने कहा कि इन व्यक्तियों को निर्वासन प्रक्रिया के दौरान बेडिय़ों में जकड़े जाने और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे उनकी मानवीय गरिमा और अधिकारों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे एक बार फिर से शुरू हुई. लेकिन विपक्ष के हंगामे के बीच उसे 2 बजे तक लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को सूचित किया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन के मुद्दे पर बयान देंगे।

You may also like