शंभू बार्डर पर चल रहे संघर्ष दौरान अचानक सेहत बिगडऩे के कारण किसान की हुई शहीदी
– किसानी मांगें मनवाने तक संघर्ष जारी रहेगा : पंधेर
पटियाला, 1 फरवरी : किसानों मजदूरों की सच्ची मांगों को लागू करवाने के लिए शंभू बार्डर पर केंद्र सरकार और मोदी खिलाफ चल रहे संघर्ष दौरान अचानक सेहत बिगडऩे के कारण एक किसान की शहीदी हो गई है, जिस कारण शंभू और खनौरी मोर्चें में मोदी खिलाफ और रोष फैल गया है।
इस मौके सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि सरकार की बेरुखी और मांगों प्रति उदासीन व्यवहार के चलते जिला अमृतसर से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के साथ सम्बन्धित किसान प्रगट सिंह पुत्र तरलोक सिंह, गांव कक्कड़ तहसील लोपोके की 31 जनवरी की संघर्ष मौके अचानक तबीयत बिगडऩे के कारण अचानक मौत हो गई।
सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि किसान प्रगट सिंह एक बहुत ही छोटी किसानी का मालिक था और कर्जे की चिंता और सरकार की बेरुखी उस की मौत का कारण बनी। नेताओं मांग की है कि किसान के परिवार को पांच लाख रुपए और परिवार के मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाये और उसे कर्जे से मुक्त किया जाये। इस मौके राज्य नेता सतनाम सिंह पन्नू और जरमनजीत बंडाला ने कहा कि दिल्ली आंदोलन 2 लगातार वृद्धि कर रहा है और देश के किसानों मजदूरों में जागृति पैदा कर रहा है और केंद्र सरकार की किसान मजदूर के मुद्दों प्रति भाजपा की मारू नीति को नगन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक 40 से अधिक किसान मजदूर शहीद हो चुके हैं और सैंकड़ों घायल हुए हैं परन्तु किसान मजदूर हितों से कीमती जानें कुर्बान करने के लिए संघर्षी लोगों के हौंसले बुलंद हैं। इस मौके शहीद प्रगट ङ्क्षसह का पारथिव शरीर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शंभू बार्डर मोर्चा से संघर्षी नारों की गूंज के साथ व फूलों की बरसात करते हुए उनके गांव को रवाना किया गया।
मरन व्रत 67वें दिन में : डलेवाल की सेहत कमजोर परन्तु हौंसले बुलंद
खनौरी बार्डर पर मरन व्रत पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरन व्रत आज 67वें दिन भी जारी रहा। उनकी सेहत बेहद कमजोर हो चुकी है परन्तु हौंसले पूरी तरह बुलंद हैं। किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी 2024 से शंभू- खनौरी और रतनपुरा के बार्डरों पर किसानों और मजदूरों की तरफ से अपनी सची मांगों के लिए आंदोलन लड़ा जा रहा है जो कि सरकार की तरफ से लिखित में मानीं हुई हैं और उन मांगों को लागू करने का केंद्र की सरकार की तरफ से किसानों के साथ वायदा किया गया था।
शंभू बार्डर पर चल रहे संघर्ष दौरान अचानक सेहत बिगडऩे के कारण किसान की हुई शहीदी
किसानी मांगें मनवाने तक संघर्ष जारी रहेगा : पंधेर
98