विदेशी फंडिंग मामले को लेकर एनआईए ने की छापामारी
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : विदेशी फंडिंग मामले को लेकर यूपी के झांसी में आज एनआईए द्वारा की गई छापामारी दौरान जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार एनआईए टीम जब पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही मुफ्ती खालिद को छुड़ा लिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के मुकरयाना मोहल्ले में मुफ्ती खालिद के यहां एनआईए टीम ने देर रात छापा मारा। विदेशी फंडिंग मामले की जांच के दौरान टीम ने यहां पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। मुफ्ती खालिद समेत कुछ और लोगों से एनआईए टीम पूछताछ की। एनआईए टीम के पहुंचने से मोहल्ले में खलबली मच गई, हालांकि स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई से अलग रखा गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है एनआईए टीम के यहां आई लेकिन टीम ने अपनी कार्रवाई के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। एनआईए टीम अभी पूछताछ और छानबीन कर रही है। उसकी ओर से अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विदेशी फंडिंग मामले को लेकर एनआईए ने की छापामारी
46