भाजपा नेता ने संसद में सोनिया गांधी व जार्ज सोरोस के पोस्टर लहराए
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : संसद के शीतकालीन सत्र में इन दिनों गौतम अदाणी और जार्ज सोरोस का मुद्दा छाया हुआ है। जानकारी के सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर तकरार जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया है। बीजेपी नेता ने संसद परिसर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के पोस्टर लहराए। इन पोस्टरों में लिखा था-सोरोस से तेरा रिश्ता क्या, सोनिया जवाब दें। गिरिराज ने दूसरे हाथ में एक और पोस्टर लिया हुआ था। इसमें लिखा था- ये रिश्ता क्या कहलाता है। उधर, टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों नहीं चाहते हैं कि संसद चले। हम चाहते हैं कि सदन चले। पश्चिम बंगाल में बहुत सारे मुद्दे हैं। केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार को फंड नहीं दे रही है। टीएमसी नेता ने आगे ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पीएम मोदी के विकल्प के रूप में उभरेंगी।
भाजपा नेता ने संसद में सोनिया गांधी व जार्ज सोरोस के पोस्टर लहराए
87