जबलपुर में हुए ब्लास्ट से हुए कई घायल

by TheUnmuteHindi
जबलपुर में हुए ब्लास्ट से हुए कई घायल

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : जबलपुर में अचानक हुए ब्लास्ट के कारण एक दर्जन के करीब लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसान सुबह पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहां उपचार जारी है।चिकित्सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है, उनके नाम है श्यामलाल और रणधीर है। दोनों की हालत गंभीर है, जिन्हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है। इस तरह अचानक हुए ब्लास्ट के कारण लोगों में अफरा तफरी का माहोल है।

You may also like