गुरुग्राम, 26 जनवरी 2026: देशभर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। हरियाणा में भी विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
सीएम सैनी ने सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “आज हमारा रक्षा क्षेत्र तेजी से स्वदेशी के रूप में उभर रहा है। हमारे प्रधानमंत्री ने जी रामजी योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए श्रमिकों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि छोटा सा राज्य हरियाणा ने प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि कई कैटेगरी में हरियाणा उत्तर भारत में नंबर वन बना हुआ है।”
मुख्यमंत्री ने हरियाणा की प्रगति, स्वदेशी उत्पादन, श्रमिक कल्याण और युवा सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
यमुनानगर जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ये भी देखे: पंजाब में गणतंत्र दिवस 2026 पर सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा