बिहार में राजस्व में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का तबादला

by Manu
तबादला

पटना, 30 जून 2025: बिहार में सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 72 राजस्व अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की, जिसमें अंचल स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। इस तबादले के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पटना सिटी के लिए कवि भूषण प्रसाद और पाटलिपुत्र अंचल के लिए विमल कुमार गुप्ता को राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है। धनजय कुमार को परैया (गया), मनोज कुमार को सिंघवारा (दरभंगा), विश्वजीत कुमार को सरायरंजन (समस्तीपुर), विजय कुमार सिंह को बरौली (गोपालगंज), और विनय कुमार चौधरी को नौबतपुर (पटना) का राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह, बिनोद कुमार पाण्डेय को अरेराज (पूर्वी चंपारण), रविंद्र राम को दरौंदा (सिवान), राघव सिंह को गड़हनी (भोजपुर), रामेश्वर कुमार सिंह को बेलसर (वैशाली), रौशन कुमार को लखीसराय सदर, राजीव कुमार को भभुआ (कैमूर), और संजीव कुमार को सोनपुर (सारण) के राजस्व अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह तबादला भूमि सर्वेक्षण में पारदर्शिता लाने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से किया गया है।

ये भी देखे: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला

You may also like