3
चंडीगढ़, 24 मार्च 2026: मंगलवार को टोंगा के पास एक तेज भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई।
भूकंप मंगलवार शाम को स्थानीय समय के अनुसार टोंगा के दूसरे सबसे बड़े शहर नेइआफ़ू से 153 किलोमीटर पश्चिम में समुद्र के अंदर आया। इसका केंद्र समुद्र तल से 237 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप विशेषज्ञों के मुताबिक गहराई ज्यादा होने के कारण सतह पर इसके झटके अपेक्षाकृत कम महसूस हुए। फिलहाल आसपास के द्वीपों में किसी जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।
ये भी देखे: ईरान में जंग के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके, बंदर अब्बास के पास 4.1 तीव्रता का भूकंप