आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में ट्रक और कार के टक्कर, दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

by Manu
प्रकाशम दुर्घटना

प्रकाशम, 23 मई 2025: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमे दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल है। बताई जा रही है कि ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ।

इस मामले पर पुलिस ने कहा, “प्रकाशम जिले में आज (23 मई) एक कार और ट्रक की टक्कर में छह लोगों (दो महिलाएं और चार पुरुष) की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।” यह दुर्घटना प्रकाशम जिले के कोमारोलु मंडल के मोटू गांव में कडप्पा, गिड्डालुरु, मरकापुर और अन्य स्थानों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर दोपहर 1:40 बजे हुई।

प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार में सवार आठ लोग स्टुअर्ट पुरम गांव के थे। दुर्घटना के समय आठ लोग महा नंदी तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। कार नियंत्रण से बाहर हो गई और विपरीत दिशा में ट्रक की ओर मुड़ गई, फिर ट्रक से टकरा गई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये भी देखे: शिमला में निर्माणाधीन टनल भरभराकर गिरी

You may also like