जीप और बस के बीच टक्कर होने से 6 की मौत
महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे थे यात्री
नई दिल्ली, 24 फरवरी : महाकुंभ से स्नान करके लौट रही एक जीप और बस के बीच जबरदस्त टक्कर होने के कारण छह के करीब लोगों की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि जबलपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि यह घटना खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास उस समय हुई जब कर्नाटक की पंजीकरण संख्या वाली जीप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लौट रही थी। उन्होंने बताया कि जीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद जीप पहले एक पेड़ से टकराई और फिर राजमार्ग के दूसरी ओर उछलकर विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें सिहोरा कस्बे में एक चिकित्सा केन्द्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य आरंभ कर दिए गए थे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। अब मामले की जांच की जा रही है।
जीप और बस के बीच टक्कर होने से 6 की मौत
महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे थे यात्री
42