Taiwan Earthquake: ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से अराजकता फैल गई। केन्द्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी है। भूकंप के कारण ताइपे की इमारतें कई सेकंड तक हिलती रहीं।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केन्द्र उत्तर-पूर्वी तट पर यिलान से लगभग 21 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। यह पृथ्वी की सतह से 69 किलोमीटर की गहराई पर था।
ताइवान में सबसे विनाशकारी भूकंप 21 सितम्बर 1999 को आया था, जिसकी तीव्रता 7.7 थी। जिसमें 2400 लोग मारे गए और करीब एक लाख लोग घायल हुए। ताइवान अत्यधिक भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
1900 से 1991 तक देश में प्रति वर्ष लगभग 2200 भूकंप आये और उनमें से 214 खतरनाक थे। 1991 से 2004 तक 18,649 भूकंप आये। वर्ष 1999 में सबसे अधिक आये और पृथ्वी 49,919 बार हिली।
क्यों आती है भूकंप ?
पृथ्वी टेक्टोनिक प्लेटों पर टिकी हुई है और इसके केन्द्र में तरल पदार्थ है। टेक्टोनिक प्लेटें अक्सर एक दूसरे से टकराती रहती हैं। टक्कर के कारण ऊर्जा बाहर की ओर विकीर्ण होती है और यह व्यवधान भूकंप का कारण बनता है।
ये भी देखे: आज भारत लाया जाएगा 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा