लखनऊ, 27 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्नदाताओं को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 40,521 किसानों को अनुदान पर सोलर पंप दिए जाएंगे। कृषि विभाग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
किसानों को 15 दिसंबर 2025 तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सिर्फ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा। चयन पूरी तरह पारदर्शी ई-लॉटरी से होगा।
योजना के तहत 9 तरह के सोलर पंप (3 HP से 10 HP तक) पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भारी अनुदान दे रही है। किसान को सिर्फ 10 से 40 प्रतिशत तक ही राशि देनी होगी। बाकी सब्सिडी सरकार वहन करेगी। डीजल पंप की जगह सोलर पंप से सिंचाई खर्च में भारी बचत होगी और बिजली का बिल भी जीरो।
योगी सरकार ने किसानों से अपील की है कि 15 दिसंबर की अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें। पोर्टल पर पहले आओ-पहले पाओ का नियम नहीं है। सभी आवेदनों में से ई-लॉटरी से चयन होगा। पिछले साल भी हजारों किसानों को इसी योजना से सोलर पंप मिल चुके हैं।
ये भी देखे: गाजियाबाद में सीएम योगी ने दिया जैन तीर्थों को नई पहचान, फाजिलनगर बनेगा पावा नगरी