भागलपुर, 09 अगस्त 2025: भागलपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों को पुलिस केंद्र, भागलपुर से हटाकर जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
स्थानांतरित अधिकारियों में 2018 और 2019 बैच के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें इशाकचक, कहलगांव, बरारी, सुल्तानगंज, महिला थाना, साइबर थाना, रसलपुर, तातारपुर और डायल-112 वाहन इकाई जैसे प्रमुख थानों और इकाइयों में तैनाती दी गई है।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और अनुपालन प्रतिवेदन जमा करें। इस फेरबदल से पुलिस विभाग के कार्य संचालन में तेजी आने और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ये भी देखे: बिहार में राजस्व में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का तबादला