300 kg drugs seized in Gujarat: गुजरात में एक बार फिर ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई है। गुजरात एटीएस और तटरक्षक बल के एक संयुक्त अभियान में अरब सागर से 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को देखकर तस्कर नशीले पदार्थ छोड़कर भाग गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी लागत 1800 करोड़ रुपये आंकी गई है।
यह सफलता गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल के बीच संयुक्त अभियान में हासिल हुई है। भारतीय तटरक्षक बल ने 12-13 अप्रैल 2025 की मध्य रात्रि को गुजरात ATS के साथ संयुक्त अभियान में गुजरात तट से दूर आईएमबीएल से 25,000 रुपये मूल्य का सोना बरामद किया। वही 1800 करोड़ रुपये मूल्य की 300 किलोग्राम ड्रग्स की खेप जब्त की गई।
आईसीजी जहाज को देखकर तस्करों ने प्रतिबंधित सामग्री समुद्र में फेंक दी और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर भाग गए। तटरक्षक बल के जवानों ने समुद्र से मादक पदार्थों की एक खेप बरामद की और आगे की जांच के लिए उसे गुजरात एटीएस को सौंप दिया। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरकारी एजेंसियों के बीच मजबूत तालमेल का सबूत है। गुजरात एटीएस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़ी कामयाबी का खुलासा करेगी। इससे पहले गुजरात में एटीएस, तटरक्षक बल और एनसीबी के संयुक्त अभियान में ड्रग्स जब्त किए गए थे।
ये भी देखे: वक्फ कानून को लेकर बंगाल में हिंसा, पिता-पुत्र की भीड़ ने हत्या की , धारा 163 लागू , इंटरनेट बंद