वज़ीराबाद इंडस्ट्रियल पार्क में ₹300 करोड़ का कारगिल डेयरी फ़ीड प्लांट शुरू हुआ – संजीव अरोड़ा

by Manu
संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 27 फरवरी 2026: पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा ने इंडस्ट्रियल पार्क वज़ीराबाद में 300 करोड़ की लागत से बने कारगिल प्राइवेट लिमिटेड के नए डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आ रहे हैं। इन निवेशों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य के समग्र आर्थिक विकास को गति मिल रही है।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि 15 एकड़ में फैला यह संयंत्र 4.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता रखता है और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फीड प्लांट है। बठिंडा के बाद पंजाब में कारगिल की यह दूसरी प्रमुख इकाई है.

मंत्री ने कहा कि यह संयंत्र डेयरी किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। वैज्ञानिक रूप से विकसित यह फीड पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बेहतर बनाएगा तथा पंजाब के डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार पंजाब को देश का अन्न भंडार कहा जाता है।

ये भी देखे: संजीव अरोड़ा ने उद्योगपति सज्जन जिंदल से की मुलाकात,1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा

You may also like