गुरदासपुर में कारों की आपस में टक्कर होने से गई 3 की जान, अन्य घायल

बस लारी की टक्कर में 20 के करीब हुए घायल

by TheUnmuteHindi
गुरदासपुर में कारों की आपस में टक्कर होने से गई 3 की जान, अन्य घायल

गुरदासपुर में कारों की आपस में टक्कर होने से गई 3 की जान, अन्य घायल
बस लारी की टक्कर में 20 के करीब हुए घायल
गुरदासपुर, 6 मार्च : पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के गांव सेखवां के निकट एक दर्दनाक हादसा होने के कारण 3 के करीब लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जबकि अन्य कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक ट्रॉली पर पराली की गाठें लदी हुई थी। अचानक गाठें खुलकर नीचे एक कार के ऊपर गिर गई, जिससे कार एक अन्य कार से टकरा गई। पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बस-लॉरी की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल
वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के एलुरु में एक बस के लॉरी से टकराने और पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। यह दुर्घटना एलुरु के चोडिमेलु गांव के पास हुई, जब एक निजी ट्रैवल बस एक लॉरी से टकरा गई और पलट गई। बस हैदराबाद से काकीनाडा जा रही थी। एलुरु ग्रामीण पुलिस ने बताया, “एलुरु के चोडिमेलु गांव के पास एक निजी बस की लॉरी से टक्कर होने के बाद 3 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। बस हैदराबाद से काकीनाडा जा रही थी। ताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी और उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे सीमेंट ले जा रही एक लॉरी से टक्कर हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हो गए। घायल यात्रियों को इलाज के लिए एलुरु अस्पताल ले जाया गया। बस चालक की हालत गंभीर है। दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

You may also like