कपूरथला, 11 सितंबर 2025: कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बाढ़ और भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी व एलिमेंट्री) की रिपोर्ट के आधार पर जिले के 28 सरकारी स्कूलों को 11 और 12 सितंबर 2025 को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
इन स्कूलों में जी.एच.एस. बाउपुर जदीद, जी.एम.एस. मंड इंदरपुर, जी.एच.एस. अमृतपुर राजेवाल, जी.एच.एस. लक्ख वरियाह, जी.एम.एस. बाजा, जी.एच.एस. पंडोरी, जी.एम.एस. चकोकी, जी.एम.एस. मियानी बाकरपुर, जी.एम.एस. हम्बोवाल, जी.एम.एस. मलकपुर, जी.एम.एस. हुसैनपुर, जी.एम.एस. भेट, जी.एच.एस. काला संघिया गर्ल्स, चिरागवाला, कम्मेवाला, कोठे काला सिंह, एस.पी.आर.एस. कोठे चेता सिंह, लक्ख वरियाह, आहली खुर्द, बाउपुर, नूरोवाल, मुल्लाकलां, मुक्तरामवाला, रणधीरपुर, धक्कड़ां, कूका, मंड सरदार साहिब वाला और ताजपुर शामिल हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
ये भी देखे: रमदास में टूटे बांधों की मरम्मत में बारिश बनी बाधा, स्कूल बंद, मुआवजे की प्रक्रिया तेज