यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल, बढ़ीं मुश्किलें

by Manu
ज्योति मल्होत्रा केस

हिसार, 15 अगस्त 2025: हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपों में और बढ़ गई हैं। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 14 अगस्त 2025 को उनके खिलाफ हिसार कोर्ट में 2500 पेज की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। ज्योति को 16 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था, और 90 दिनों की गहन जांच के बाद यह चार्जशीट तैयार की गई है। उनकी अगली कोर्ट पेशी 18 अगस्त को होगी।

चार्जशीट में अहम सबूत

SIT ने तीन महीने की जांच के दौरान ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप से डेटा, कॉल रिकॉर्ड, और उनकी पाकिस्तान यात्राओं को चार्जशीट का मुख्य आधार बनाया है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि ज्योति लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थीं और उनके निर्देशों पर काम कर रही थीं। जांच में उनके मोबाइल से पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश अली, और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों जैसे शाकिर, हसन अली, और नासिर ढिल्लों के साथ लंबी बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं।

ये भी देखे: BIG BREAKING: कोर्ट ने खारिज की ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका

You may also like