बालीचौकी में 23 वर्षीय महिला की जहरीले पदार्थ से मौत, PGI में इलाज के दौरान मौत

by Manu
गुलाब शेख

मंडी, 20 दिसंबर 2025: बालीचौकी इलाके में 23 वर्षीय महिला खेरमा देवी पत्नी वीर सिंह निवासी ग्राम तील डाकघर बालीचौकी की मौत हो गई। उन्होंने 17 दिसंबर को कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ निगल लिया था।

तबीयत बिगड़ने पर खेरमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं ले जाया गया। वहां से पीजीआई रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रविवार को शव का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल मंडी में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिवार ने मौत को लेकर कोई शंका या संदेह नहीं जताया।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया। आगे की कार्रवाई शुरू हो गई। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखे: जहरीले कफ सीरप बनाने वाली कोल्ड्रिफ कंपनी बंद, लाइसेंस हुआ रद्द

You may also like