चंडीगढ़, 25 मार्च 2026: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) में अनुबंध पर काम कर रहे हजारों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने निगम में कार्यरत 2267 संविदा कर्मचारियों का सेवा विस्तार मंजूर कर लिया है। इनका कार्यकाल 31 मार्च 2026 को खत्म होने वाला था, जिसे अब एक साल और बढ़ा दिया गया है।
निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन कर्मचारियों की सेवाएं अब 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक जारी रहेंगी। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए संजीवनी साबित हुआ है जो अपने भविष्य और नौकरी को लेकर काफी चिंतित थे।
सेवा विस्तार मुख्य रूप से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से तैनात ग्रुप C और ग्रुप D श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा। ये कर्मचारी न केवल पंचकूला स्थित मुख्यालय में, बल्कि पूरे प्रदेश के विभिन्न फील्ड कार्यालयों और सब-स्टेशनों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने मत्स्य पालन से संबंधित सेवाओं को ‘सेवा का अधिकार अधिनियम’ के दायरे में डाला