मेरठ, 09 फ़रवरी 2026: मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर गूलर वाली में रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद कैफ की मौत हो गई। वह ऑनलाइन गेम खेलते समय अचानक बेहोश हो गया। परिजनों ने बताया कि गेम के दौरान उसका ब्लड प्रेशर बहुत तेजी से बढ़ गया। फिर दिमाग की नस फट गई।
कैफ पिछले कई महीनों से दिन-रात मोबाइल गेमिंग में लगा रहता था। घटना वाले दिन भी वह कान में ईयरफोन लगाकर गेम खेल रहा था। अचानक उसे तेज सिरदर्द हुआ। वह बेचैन होने लगा। कुछ ही देर बाद वह गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दो दिन तक इलाज चला। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में भर्ती होते वक्त उसका ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंच चुका था। यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जाती है।
ये भी देखे: गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, ऑनलाइन कोरियन गेम की लत वजह