20 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त हायर एजुकेशन देकर शीला अलीपुरिया चैरिटेबल सोसायटी बनी समाज मार्गदर्शक
– बच्चों की हौसला अफजाई के लिए हुआ समागम
पटियाला, 8 मार्च : शीला अलीपुरिया चैरिटेबल सोसायटी आज 20 जरूरतमंद बच्चों को अडापट करके उनकी सारी जिंदगी की कम्पलीट हायर एजुकेशन मुफ्त दे कर समाज और देश का मार्गदर्शक बन गई है। सोसायटी इन बच्चों को सी.ए की हायर पढ़ाई करवाएगी और पढ़ाई का खर्चा उठाएगी। सोसायटी के प्रधान अजय अलीपुरिया की अगुवाई में हो रहे समागम मौके पहुंचे गणमान्य सदस्यों ने सोसायटी के इस कदम की प्रशंसा करते कहा कि सोसायटी जरूरतमंद बच्चों को हायर एजुकेशन देने के लिए वरदान साबित हो रही है और समाज का आईना बनकर सामने आई है। इस मौके इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाऊंटैंटस आफ इंडिया ने सीए इंटर और फाउंडेशन के घोषित किये गए नतीजों में 2 विद्यार्थियों ने सीए इंटर पास किया है और दो ने सीए फाउंडेशन पास की है। विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए सफल उम्मीदवारों के साथ ट्रस्टी ने भी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। इस मौके डा. अरुण चोपड़ा (चेयरमैन), सीए अजय कुमार अलीपुरिया (प्रधान), संजय अलीपुरिया (वित्त सचिव) और सीए अभिषेक गुप्ता (सचिव), अमृतसर से सोसायटी के चेयरमैन डा. अरुण चोपड़ा, सेठ रोहित गोयल और अन्य भी गणमान्य मौजूद थे।
हर मनुष्य अपनी जिंदगी में एक बच्चे को कम्पलीट एजुकेशन देने का प्रबंध करे : अजय अलीपुरिया
इस मौके सोसायटी के प्रधान अजय अलीपुरिया ने कहा कि हम यदि जिंदगी में किसी भी एक जरूरतमंद परिवार के बच्चे को कम्पलीट एजुकेशन देंगे तो उसकी सभी पीढिय़ां संवर जाएंगी। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य जिंदगी में एक बच्चे को कम्पलीट एजुकेशन देने का प्रबंध करे और शीला अलीपुरिया एजुकेशन चैरिटेबल सोसायटी का कम्पलीट डोनेट एजुकेशन देना ही असली लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सोसायटी ने जो 20 बच्चे आज अडापट किये हैं, वह बहुत ही जरूरतमंद परिवारों के साथ सम्बन्ध रखते हैं और इन बच्चों को हायर एजुकेशन दे कर ऊंचाईयों तक ले जाया जाएगा। इस मौके सोसायटी ने एक बच्चे को उसकी हायर एजुकेशन के लिए मुफ्त लैपटाप भी दिया। अलीपुरिया ने इस मौके पहुंचे समुचे गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद भी किया।
अजय अलीपुरिया सोसायटी से आज समुचे वर्ग से सेध लें : संजय अलीपुरिया
इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे सोसायटी के वाइस प्रैजीडैंट संजय अलीपुरिया ने कहा कि आज इस समागम में समुची बातें बहुत ही बढिय़ा और विलक्षण हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को कम्पलीट एजुकेशन मुफत दे कर उनके जीवन को बदलना एक बहुत ही बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सोसायटी से आज समुचे वर्गांे को सेध लेनी चाहिए।
अलीपुरिया सोसायटी जरूरतमंद बच्चों को हायर एजुकेशन देने के लिए वरदान साबित हो रही है : अजीतपाल कोहली
इस मौके विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने बोलते शीला अलीपुरिया चैरिटेबल सोसायटी के प्रधान अजय अलीपुरिया और अलीपुरिया परिवार संस्था के द्वारा लम्बे समय से इस क्षेत्र में काम कर रहा है और अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चों को कम्पलीट एजुकेशन दे चुका है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। विधायक अजीतपाल कोहली ने कहा कि अजय अलीपुरिया परिवार ने समाज सेवा में जो छाप पूरे जिला पटियाला और पंजाब में छोड़ी है, उसका कोई सानी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ऐसीं सोसायटियां समाज का आईना हैं और मैं हर समय इस सोसायटी के साथ कंधे के साथ कंधा लगा कर खडूंगा, जहां भी सोसायटी के प्रधान अजय अलीपुरिया समाज सेवा के लिए और बच्चों की बेहतरी के लिए जो भी आदेश देंगे। मैं अपनी तरफ से उसको पूरा करने की कोशिश करूंगा।
20 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त हायर एजुकेशन देकर शीला अलीपुरिया चैरिटेबल सोसायटी बनी समाज मार्गदर्शक
बच्चों की हौसला अफजाई के लिए हुआ समागम
51