19 people injured : शिमला में बस हादसाग्रस्त होने से 19 लोग घायल

by TheUnmuteHindi
bus

हिमाचल, 16 मई 2025 -19 people injured :  शिमला के नजदीकी सरियांग गांव में एचआरटीसी की एक बस पलटने से 19 लोग घायल हो होने का समाचार है, जबकि 32 लोग सवार थे। यह बस शीलघाट से शिमला जा रही थी। इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन ड्राइवर ने बताया कि प्रेशर पाइप फट गया था और दुर्घटना टालने के प्रयास में उसने बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस पलट गई।

ब्रेक हुए थे फेल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की ब्रेक फेल हो गई थी, जिससे ड्राइवर ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया और फिर बस सडक़ पर पलट गई, बाद में एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखें : मालगाड़ियों की भीषण टक्कर, दोनों लोको पायलट गंभीर रूप से घायल

You may also like