हरियाणा में 16.77 लाख किसानों को मिले 353 करोड़ रुपये, पी.एम. किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

by Manu
PM किसान सम्मान निधि

चंडीगढ़,03 अगस्त 2025: हरियाणा के 16 लाख 77 हजार किसानों के खातों में पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना के तहत 353 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई है। यह राशि किसानों को 2,000 रुपये की तीन किस्तों के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। इस अवसर पर पंचकूला में पी.एम. किसान उत्सव दिवस के तहत राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों को दिए गए संबोधन को सुना गया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पी.एम. किसान सम्मान निधि 20वीं किस्त का वितरण केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के प्रति प्रधानमंत्री के भरोसे और उनके कल्याण के लिए लिए गए संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया। सैनी ने कहा कि यह योजना देश के अन्नदाताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी देखे: दिल्ली में अरविंदर सिंह लवली और राज कुमार चौहान को मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां

You may also like