लुधियाना में 15 साल की नाबालिग लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस

by Manu
लापता

लुधियाना, 17 दिसंबर 2025: थाना साहनेवाल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला दर्ज किया है। लड़की संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गई।

पीड़ित लड़की गांव कनेच में माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके पिता ने शिकायत दी कि 12 दिसंबर को बेटी बिना बताए घर से निकल गई। काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

पिता को शक है कि किसी ने बेटी को जबरदस्ती अपने कब्जे में रखा है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। जांच शुरू हो गई है।

पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। लड़की के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश हो रही है। जल्द लड़की को बरामद करने का दावा किया गया है।

ये भी देखे: बिलासपुर में 13 साल की नाबालिग लापता, FIR के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

You may also like