जट्रोफा के बीज को फल समझ खाया,14 बच्चे बीमार, हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती

by Manu
जट्रोफा बीज

मधेपुरा, 24 जून 2025: ग्वालपाड़ा प्रखंड के पीरनगर गांव में सोमवार, 23 जून 2025 की शाम को एक दुखद घटना हुई। 14 बच्चों को जट्रोफा के बीज खाने से उल्टी, दस्त और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा में इलाजरत हैं।

इनमें मो. सरताज, मो. आवेश, रिफत प्रवीण, नुजहत प्रवीण, मो. सहवाज, मो. असद, मो. अमन, मो. हुसैन, सेमा प्रवीण, खादिलजा प्रवीण और अन्य शामिल हैं।

परिजनों ने बताया कि बच्चे गांव में एक शादी के भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने बाघनदी (जट्रोफा) के बीजों को फल समझकर खा लिया। रात में उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें ग्वालपाड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया, और फिर प्राथमिक उपचार के बाद जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. प्रियरंजन भास्कर ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। जट्रोफा बीजों के सेवन से फूड पॉइजनिंग के लक्षण देखे गए, जो जहरीले हो सकते हैं।

ये भी देखे: पंजाब में फूड सेफ्टी की हैरान करने वाली रिपोर्ट, दूध, घी 25 तो पनीर की 48% से ज्यादा सैंपल फेल

 

You may also like