13 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, मुख्य आरोपी रिपी को 9 दिन का पुलिस रिमांड

by Manu
रिमांड

जालंधर, 25 नवंबर 2025: वेस्ट हलके में 13 साल की बच्ची की नृशंस हत्या से पूरा शहर स्तब्ध है। इस दिल दहला देने वाले मामले में मुख्य आरोपी हरमिंद्र सिंह उर्फ रिपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज कोर्ट ने उसे 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने 10 दिन के रिमांड की मांग की थी ताकि हर पहलू की गहराई से जांच हो सके लेकिन कोर्ट ने 9 दिन का रिमांड दिया।

एसीपी हरमिंद्र सिंह गिल ने बताया कि आरोपी को कल गिरफ्तार किया गया। आज सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहाँ से रिमांड मिल गया। अब पुलिस उससे लगातार पूछताछ करेगी।

मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई मंगता राम को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। तीन अन्य पुलिसकर्मियों को नौकरी से निकालने की सिफारिश भी की गई है।

पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि बच्ची के परिवार को हर कीमत पर इंसाफ मिलेगा। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी देखे: रिश्वत घोटाले में निलंबित पंजाब DIG भुल्लर को CBI रिमांड, 5 दिन की पुलिस हिरासत

You may also like