27
पटना, 16 जून 2025: बिहार में 1173 अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी विनय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए आपराधिक कानून के तहत अब जांच अधिकारी (IO) ही एसपी के जरिए कोर्ट में संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भेज सकेंगे।
इसके साथ ही, हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों में जल्दी सजा सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू किए जाएंगे। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। डीजीपी ने बताया कि बड़े जिलों में 5, मध्यम जिलों में 3 और छोटे जिलों में 1 से 2 फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से इन मामलों का तेजी से निपटारा किया जाएगा।
ये भी देखे: बिहार में डीएसपी के खिलाफ शेखपुरा की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी के वारंट