गया एयरपोर्ट पर युवक के बैग से 10 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया

by Manu
गया एयरपोर्ट

गया, 08 अक्तूबर 2025: बिहार के गया जिले में स्थित गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा चेकिंग के दौरान एक युवक के सामान से 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया और उसके सामान को जब्त कर लिया।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस अब अनुज से सख्ती से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामला संवेदनशील होने के कारण जांच तेजी से चल रही है।

ये भी देखे: पटना एयरपोर्ट पर बिहार एम्पोरियम का उद्घाटन, मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया उद्घाटन

You may also like